फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों पर आईबी व खुफिया विभाग की नजर

Tue, 26 Apr 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मई को बलिया आएंगे। इसकी तैयारी के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल हैबतपुर (माल्देयपुर मोड) से लेकर आस-पास का पूरा इलाका तीसरी आंख की जद में होगा। कई गांवों में अभी से खुफिया विभाग तथा आईबी की निगाहें लगी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल से सटे गांवों के प्रधानों को सख्त निर्देश दिया गया है कि गांव में कोई भी नया चेहरा अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखता है, तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मई को उज्ज्वला योजना का शुभारंभ बलिया से करेंगे।

इसके साथ ही अतिनिर्धन 5000 परिवारों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर, रेग्यूलेटर, चूल्हा भी उपलब्ध कराएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम की उलटी गिनती शुरू हो गई है। सभास्थल पर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। खेत-खलिहान समतल कर दिए गए हैं। कार्यक्रम के लिए पंडाल का निर्माण पूरी गति से चल रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के  स्टेज से लेकर पंडाल तक वातानुकूलित किए जाने का कार्य चल रहा है। कार्यक्रम की पूरी निगाहबानी में फिलहाल खुफिया तंत्र जुटा हुआ है। सुरक्षा में कहीं से कोई चूक की गुंजाइश न रहे, इसके लिए जिलास्तरीय अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं।

वहीं जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल से सटे गांव हैबतपुर, माल्देपुर, खोरी पाकड़, बहेरी, उमरगंज आदि के ग्राम प्रधानों को ताकीद किया गया है कि यदि गांव में कोई भी नया व्यक्ति अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखता है, तो जानकारी तत्काल पुलिस को दें। 

आईबी तथा एलआईयू अपने स्तर से भी शहर सहित आस-पास के गांवों पर नजर गड़ाए हुए हैं। यही नहीं कार्यक्रम स्थल से सटे वृहद दियारे क्षेत्र की भी निगाहबानी की जा रही है। आलम यह है कि अब कार्यक्रम स्थल तक आम लोगों को जाना आसान नहीं है। सुरक्षाकर्मियों ने कार्यक्रम स्थल के आस-पास लोगों के फटकने तक पर पाबंदी लगा दी हैं।

रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक  मई के हैबतपुर में आगमन को लेकर वाहनों को खड़ा होने के लिए जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। अब तक हैबतपुर, खोरीपाकड़, मुबारकपुर आदि जगहों पर लेबलर से खेतों को बराबर कर वाहन पार्किंग स्थल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें