फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव:भारी गहमागहमी के बीच भाजपा के पप्पू ने दाखिल किया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य के लिए नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को सपा के अरविंद गिरी और भाजपा रविशंकर सिंह पप्पू ने चार सेट में जिलाधिकारी आई सिंह को नामांकन पत्र सौंपा। भाजपा उम्मीदवार ने जहां भारी गहमाहमी और जुलूस के साथ दिन में करीब दो बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं सपा उम्मीदवार ने सादगी के बीच दोबारा पर्चा दाखिल किया। इसके पूर्व सपा उम्मीदवार ने सोमवार को भी पर्चा भरा था। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण बड़ी तादाद पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार के नामांकन में मुख्य रुप से नवनिवार्चित विधायक दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, छठ्ठू राम के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, अलोक सिंह झुन्ना, अमित सिंह बघेल, पूमर्व प्रमुख गुड्डू राय के अलावा प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। जबकि सपा उम्मीदवार के नामांकन में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, जिपं अध्यक्ष आनंद चौधरी, विधायक जेपी अंचल, संग्राम सिंह और सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव मौजूद रहे।
इसके पूर्व भाजपा उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू ने पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी से सुबह नौ बजे कुल देवता हनुमानजी और औधेतेश्वर महादेव का पूजन अर्चन कर वाहनों के काफिले के साथ नामांकन करने के लिए रवाना हुए। उनका काफिला क्रिडीहरापुर, ताड़ीबड़ागांव, नगरा, इंदरपुर, नोगड़ा,गड़वार, सुखपुरा और हनुमानगंज होते हुए कुवंर सिंह चौराहा पहुंचा, जहां पूर्व उपेंद्र तिवारी अपने समर्थकों के साथ उनकी अगवानी की और माल्यार्पण स्वागत किया। इसके उपरांत पप्पू का काफिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा, जहां नवनिर्वाचित विधायक दयाशंकर सिंह के अलावा भाजपा के तमाम कद्दावर नेताओं ने जुलूस की अगवानी की और प्रत्याशी को नामांकन कक्ष तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें