फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विधायक संग्राम सिंह का बयान, बोले उपचुनाव में सपा देगी अंसारी परिवार को टिकट

Sat, 07 Jun 2025 07:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

समाजवादी पार्टी से विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि सपा उपचुनाव में अंसारी परिवार को टिकट देगी। बोले कि अंसारी परिवार का सदस्य ही सपा के टिकट पर विधायक बनेगा।
 
विज्ञापन
अंसारी परिवार को टिकट देने का एलान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेफना से सपा के विधायक और जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि मऊ में उपचुनाव हुआ तो फिर सपा के टिकट पर अंसारी परिवार का सदस्य ही विधायक बनेगा और सीट सपा की झोली में जाएगी। 

विज्ञापन

सपा विधायक ने कहा कि भाजपा की चले तो विपक्ष के सारे विधायकों की सदस्यता रद्द करा दें।

कहा कि सरकार ने दुर्भावना से ग्रस्त होकर अनन-फानन में रविवार रात में दफ्तर खोलकर अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द करने का आदेश जारी कराया है। सपा विधायक यहीं नहीं रुकें और कहा कि भले अब्बास की विधायकी चली गई है, लेकिन फिर उसी परिवार से विधायक बनेगा।

कहा कि अब्बास के परिवार का देशभक्ति का पुराना इतिहास है, आजादी की लड़ाई से लगायत वर्तमान हालत तक परिवार के लोगों ने समाज हित में बढ़ चकर भाग लिया है। भाजपा चाहकर भी अंसारी परिवार का कुछ नहीं कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें