फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के प्रमाणपत्रों में मिली गड़बड़ी, बीएसए ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग में समान नाम के दूसरे व्यक्ति के अंकपत्र और फर्जी निवास प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति पाने का मामला सामने आया है। इस मामले में बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र गड़वार के प्राथमिक विद्यालय सरभारी कला के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बीएसए ने गड़वार शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरभारी कला के प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव पुत्र चंद्रिका प्रसाद को नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि देवेंद्र यादव पुत्र चंद्रिका यादव, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय मढि़या अमीरनगर विकास खंड कुंभी, जिला लखीमपुरखीरी के शैक्षिक दस्तावेजों में अंकित नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, अनुक्रमांक, पूर्णांक और प्राप्तांक एक समान है। इसकी जांच शासन के स्पेशल टॉस्क फोर्स की ओर से की गई है। इसके अलावा, उनके मूल निवास जनपद महाराजगंज के उप जिलाधिकारी सदर की ओर से बताया गया है कि बलिया में तैनात प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव का निवास प्रमाणपत्र गलत और फर्जी है। बीएसए ने देवेंद्र यादव को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा है। बताया है कि ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत बीएसए शिवनारायण सिंह ने कहा कि इस मामले में शिक्षक को नोटिस जारी कर पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें