फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलकहरु को लेकर जा रहा टेम्पो पलटा, एक की मौत, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/लालगंज। तिलक चढ़ाने जा रहे लोगों से भरी टेंपो मंगलवार की शाम खेजुरी थाना क्षेत्र के गांधी नगर गांव के सामने पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक टेंपो छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन

श्रीपालपुर निवासी सरल बारी मुरारपट्टी गांव में किराए के मकान में रहते हैं। वह अपने सगे-संबंधियों के साथ लड़की की शादी के लिए तिलक चढ़ाने को करम्मर गांव टेंपो से जा रहे थे। खेजुरी थाना क्षेत्र के गांधी नगर गांव के सामने मोड़ मुड़ते समय टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी निवासी पन्ना लाल (18) की मौत हो गई। टेंपो में बैठे लड़की के पिता सरल बारी (50), मुरार पट्टी निवासी छोटू पासी (13), सरल गोंड (60), लालगंज निवासी शिव कुमार केशरी (58) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। लड़की के पिता का हाथ टूट गया है। बगैर पिता के ही तिलक का रस्म पूरी गई। बरात 20 मई को आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें