फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला हुए कोरोना संक्रमित, बलिया में कई कार्यक्रमों में हुए थे शामिल

Sat, 10 Apr 2021 01:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के संसदीय कार्य और ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद मंत्री ने खुद को आइसोलेट करते हुए इसकी जानकारी फेसबुक पेज पर साझा की है। मंत्री ने पिछले दिनों संपर्क में आए लोगों से भी अपनी जांच करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


कोरोना लक्षण महसूस होने पर राज्य मंत्री ने केजीएमयू लखनऊ में अपना सैंपल जांच के लिए दिया। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो दिन पहले तक मंत्री बलिया में ही थे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उनके आवास पर भी मातृशक्ति होली मिलन समारोह आयोजित हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

इसके अलावा आरटीई के तहत भुगतान को लेकर भी महिलाएं मंत्री से मिली थीं, जहां कुछ विवाद भी हुआ था। मंत्री के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में रहे लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें