फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कथरिया में 9.18 करोड़ से बनेगा मिनी स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना विधानसभा के कथरिया गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से 9.18 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन

नरहीं क्षेत्र में खेल गतिविधियां इधर दस सालों में बढ़ी हैं। ऐसे में मिनी स्टेडियम की मांग लंबे समय से चल रही थी। ऐसे में स्टेडियम बनने से युवाओं को काफी लाभ होगा। लगभग तीन एकड़ से अधिक जमीन का इसके लिए अधिग्रहण किया गया है। जिस पर मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
जिला युवा कल्याण विभाग की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया था। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने इसके लिए खेल मंत्री से आग्रह किया था। शासन ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए धनराशि जारी की है। कथरिया निवासी समाजसेवी व लखनऊ के छात्र नेता सौरभ सिंह बजरंगी ने बताया कि शासन से मिनी स्टेडियम की धनराशि जारी हो गई है। इससे गांव के युवाओं को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर सिंथेटिक ट्रैक के साथ होगी अन्य सुविधाएं : कथरिया मिनी स्टेडियम में एथलेटिक्स के 200 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक, गोला फेंक और लंबी कूद के लिए पिटकोर्ट, एक वॉलीबॉल कोर्ट, एक कबड्डी कोर्ट और एक बैडमिंटन कोर्ट के साथ ओपन जिम जिसमें 8 मशीनों वाला ओपन जिम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें