फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ युवकों ने जनवासे में मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के सुहवल गांव में सोमवार की रात्रि में बारात में जमकर बवाल हुआ। जिसमें करीब छह वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। जबकि मारपीट में कई लोग चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि क्षेत्र के मझौली गांव से सुहवल बारात गई थी। बारात में नाच के प्रोग्राम में मंच पर चढ़कर कुछ युवक शरारत करना शुरू कर दिए। घरातियों व बारातियों ने इसका विरोध किया। जिसपर मनबढ़ युवकों ने अपने गांव से कुछ और युवकों को बुला लिया। इसके बाद शामियाना में पहुंचें युवकों ने जमकर मारपीट किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराया। इस दौरान पुलिस ने पांच उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें