फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। सीएचएससी रेवती के प्रभारी चिकित्साधिकारी की कार्यशैली को लेकर युवकों का एक समूह मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया से मिलकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा धर्मेन्द्र कुमार के स्थानांतरण तथा जांच संबंधित ज्ञापन सौंपा। चेताया कि मांगे पूरी नहीं होने पर 16 मई से आंदोलन शुुरु करेंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बीते 6 मई को स्थानीय हॉस्पिटल पर मरीज को ठेला पर ले जाने की खबर मीडिया में आई जिसको संज्ञान में लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जांच कर कार्यवाही करने का आदेश दिया है। यह भी कहा गया है कि इससे नाराज होकर प्रभारी चिकित्साधिकारी पूरे हॉस्टल स्टॉफ के साथ धरना पर बैठ गए। जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ स्थानीय लोगों ने धरना प्रारंभ कर दिया। बाद में एसीएमओ डॉ तिवारी ने स्थानीय लोगों से ज्ञापन लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए ओपीडी को चालू कराया। ज्ञापन दाताओं ने आरोप लगाया है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी की तानाशाही रवैया अभी चल रही है। यदि कोई मरीज को इलाज करने के लिए ले जा रहा है तो मरीज को सीधे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। क्षेत्रीय लोगों ने ज्ञापन में चेतावनी दिया है कि यदि 15 मई तक सीएचसी अधीक्षक डा.धर्मेंद्र कुमार का स्थानांतरण नहीं होता है तो क्षेत्र की जनता 16 मई को धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में नगर पंचायत रेवती के नामित सभासद भोला ओझा, उधारी राजभर, बड़े तिवारी, अमरजीत पाल, शिवम चौधरी, सुनील साह, वीरेंद्र सिंह, पिंटू तलवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें