सिकंदरपुर कस्बा स्थित दवा की दुकानों का निरीक्षण करते एसडीएम प्रशांत कुमार नायक साथ औषधि निरीक्
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर प्रशांत कुमार नायक ने शुक्रवार को औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल के साथ शुक्रवार को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर और आसपास की दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट के दुकानों पर नहीं मौजूद रहने पर नाराजगी जताई। औषधि निरीक्षक के पहुंचते ही दुकानों के शटर गिरने लगे। बंद दुकानों को नोटिस भेजा जाएगा।
उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर व औषधि निरीक्षक सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचे। अस्पताल में दवाओं की स्थिति आदि के बारे में चिकित्सक डॉ मुख्तार यादव से जानकारी ली। उसके बाद पंकज मेडिकल स्टोर, पूजा मेडिकल स्टोर, अजीज मेडिकल स्टोर, जलपा मेडिकल स्टोर, गंगोत्री मेडिकल स्टोर सहित दर्जनों दुकानों पर निरीक्षण किया। दुकानों पर फार्मासिस्ट के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण की खबर मिलते ही कस्बा के हॉस्पिटल रोड व बाजार स्थित दर्जनों दवा की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों ने भी शटर गिरा दिे। औचक निरीक्षक ने बताया कि बंद दुकानों के संचालकों को नोटिस भेजा जाएगा।