फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क दुर्घटना में घायल राजमिस्त्री की चार दिन बाद मौत, चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़/बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दी रामपुर के नरला गांव निवासी राजमिस्त्री दुर्गा यादव (55) की मंगलवार की शाम को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि नरला गांव निवासी राजमिस्त्री दुर्गा यादव राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार को काम करके सिकंदरपुर मार्ग होकर पैदल अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव के सामने चार पहिया वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सीएचसी सीयर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर वाराणसी ले गए।
हालत में सुधार होने के उपरांत चिकित्सक ने छुट्टी दे दी। मंगलवार को वह घर आग आए थे। शाम को अचानक दुर्गा की तबीयत बिगड़ गई। परिजन पुनः सीएचसी सीयर लेकर गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुर्गा की पांच संतानों में एक बेटा और चार बेटियां हैं। पत्नी अमरावती देवी रोते-रोते बेसुध हो गईं। दुर्गा के पिता रामदयाल यादव की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें