लालगंज। राजेंद्र कुमार द्विवेदी का 28 वां शहादत दिवस दलनछपरा गांव में रविवार को मनाया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक कामांतक पांडेय ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए साल 1992 में राजेंद्र त्रिपुरा स्टेट राइफल में तैनात हुए थे। जब भी गांव आते, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के अपने अनुभवों को युवाओं से साझा करते थे। वे अपने अनुभवों से युवाओं को प्रोत्साहित करते थे। 29 जून 1998 को सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादी हमले में बलिदान हो गए थे। कहा कि इनके बलिदान को किसी जनप्रतिनिधि ने गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण उनके सम्मान में आज तक प्रवेश द्वार नहीं बन सका। पिता श्रीकृष्ण मुरारी दुबे को लोगों ने ढांढस बधाया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि दशरथ साह, सोनू सिंह, जितेंद्र कुमार पटेल, शिक्षक नेता राधेश्याम पांडेय, राजेश पांडेय आदि रहे।