सिकंदरपुर। मुहर्रम के जुलूस का पहला गोल शनिवार की रात्रि कस्बे के मिल्की मोहल्ला स्थित इमाम चौक से निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।
जुलूस शाही मस्जिद, पुराना डाकखाना, जलपा चौक, रश्जदिया मस्जिद, गंधी चौक होते हुए बड्ढा स्थित दरगाह में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग मर्सिया पढ़ते, या अली या हुसैन की सदाओं के साथ आगे बढ़ रहे थे। जुलूस में शामिल लोगों की ओर से शौर्यकला का प्रदर्शन भी किया जा रहा था।
नगर के मोहल्ला मिल्की से पहली का गोल (जुलूस) निकलने के साथ ही दस दिवसीय मुहर्रम का मातमी पर्व शुरू हो गया। परंपरा के अनुसार नगर के मोहल्ला मिल्की से मुहर्रम की पहली का जुलूस निकाला जाता है। इिसमें नगर के सभी मोहल्ले के लोगों ने भाग लिया। ताजिया कमेटी के सदर इम्तियाज अली के नेतृत्व में मिल्की मुहल्ला इमाम चौक से रात में करीब 11 बजे अदब व एहतराम के साथ निकला। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह मुस्तैद रहे। जुलूस में सैयद मिन्हाजुद्दीन अजमली, जफर अजमली, कारी फिरोज, नजरुल बारी, खुर्शीद, मोज़्जमील खान शामिल रहे।