फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वीडियो रिकाॅर्डिंग चालू कर कमरे में फंदे पर झूली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के कृष्णा नगर मोहल्ले में एक विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम को भेजा। आत्महत्या के कारणों को किसी को पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शहर के कृष्णा नगर निवासी किराना व्यापारी पिंकू गुप्ता ने जनवरी में रानीगंज निवासी निशा गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। निशा पढ़ने में तेज थी। शादी बाद पिंकू पत्नी को लखनऊ में रख कर आईएएस की तैयार करवा रहा था। चार दिन पूर्व दीपावली व छठ मनाने के लिए घर आई थी। परिजनों की माने तो सबकुछ ठीक था। सुबह में सभी को खाना खिलाने व पति के जाने के बाद निशा अपने कमरे में चली गई। दोपहर में पति पिंकू खाना खाने आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी बोलने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया, कमरे के अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। निशा का शव फंदे से लटका था। मोबाइल का रिकार्डिंग चालू था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि विवाहिता का फंदे पर शव लटका मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें