फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी का फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
हल्दी क्षेत्र के नीरूपुर गांव में महिला की मौत की सूचना पर पहुंचकर जांच करते हल्दी थाना प्रभारी न - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के नीरुपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने बुधवार की सुबह करीब नौ बजे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर दिया कि उसकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव की पत्नी प्रियंका यादव (23) सुबह अपने दिनचर्या के कार्यों में जुटी थी। बताया जा रहा है कि बर्तन साफ करने के बाद घर के अंदर गई और किसी से फोन पर बात की। इसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गई। बताया जा रहा है कि पड़ोस का कोई युवक उसके घर गया तो देखा कि प्रियंका पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर झूली हुई है। यह देख युवक ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी दी। तत्पश्चात पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतार दिया गया था। घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कि घर पर जेठानी के अलावा और कोई नहीं था। मृतका की शादी करीब चार साल पूर्व हुई थी। उसका एक डेढ़ साल का पुत्र भी है। पति व सास बाहर रहते हैं। मायके पक्ष के मृतका के पिता पचरूखिया निवासी गणेश यादव ने तहरीर दिया है। जिसमें उल्लेख किया है कि मेरी लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें