फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के सोहिलपुर (अकबरपुर ) में शनिवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतका के परिजन व चिकित्सक का कहना है कि उसकी मौत उल्टी-दस्त होने से हुई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार को सोहिलपुर (अकबरपुर ) गांव निवासी नूरी ( 21) पत्नी सफुल्लाह शाह की तबियत खराब होने के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। विवाहिता की मौत के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल से घर चले आए और इसकी सूचना उसके मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले भी चले आए। मृतका के मायके वालों ने बांसडीहरोड में तहरीर दिया कि उनकी पुत्री की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है जिसका पोस्टमार्टम कराना नितांत आवश्यक है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि मृतका नूरी पुत्री अबरार शाह निवासी शहनिन्दा थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर की शादी 21 जून 2021 को बांसडीह रोड के सोहिलपुर अकबरपुर निवासी सफुल्लाह से हुई थी। इस बाबत थानाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने मौत पर संदेह जताया था। इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि चिकित्सक ने पूछताछ में उल्टी दस्त ही बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें