फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितयों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बलेऊर में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के जैदोपुर निवासी व मृतका के पिता रामलाल राजभर तहरीर में उल्लेख किया है कि बुधवार को दिन में करीब 11 बजे सहतवार से हमारे घर किसी ने फोन करके बताया कि आपकी लड़की जहर खा कर मर गई है। यह सुनकर हम अपने परिवार के साथ सहतवार आए तो हमारी लड़की मर चुकी थी। इसके बाद इसकी सूचना सहतवार पुलिस को दी।
आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री खुशबू की शादी छह जुलाई 2019 को सहतवार निवासी मिट्ठू राजभर के पुत्र बब्लू उर्फ गेल्ही राजभर से हुई थी। जब से शादी हुयी, तब से गेल्ही हमारे लड़की को दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित किया करता था। जिससे तंग आकर मेरी लड़की ने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता का पति गेल्ही कुछ दिनों से काम करने के लिए गाजीपुर जिले के नंदगंज में गया हुआ है। वहीं उसका पिता रामलाल राजभर भी मनियर थाना क्षेत्र के देवरार गांव में काम करने गया है। जबकि सास खेत में काम करने गयी थी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सहतवार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें