नगर के ओवरब्रीज के नीचे एक दुकान पर आम की खरीदारी करते लोग।संवाद
बलिया। आम का आवक कम होने से दामों में उछाल आई है। एक सप्ताह पहले तीखमपुर मंडी में 40 रुपये तक बिक रहा कच्चा लंगड़ा आम 100 रुपये तक पहुंच गया है।
शुरुआत में 5 से 10 ट्रक आम की खेप आती थी। लेकिन अब इनकी संख्या आधी हो गई है। ऐसे में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। चौसा इससे भी 50 रुपये से बढ़ कर 140 रुपये तक बिक रहा। वहीं फजली आम 50-60 रुपये तक बिकने लगा है।
फुटकर बाजार में लंगड़ा आम 100-150 रुपये तक बिक रहा है। वहीं चौसा 160 रुपये तक और फजली 70 से 75 रुपये तक बिकने लगा है। गांधी मार्केट ओवरब्रिज के नीचे फल विक्रेता वकील ने बताया कि चार दिनों से मंडी में आम की खेप कम आ रही है। जिसके कारण दामों में उछाल आया है। मौसम भी आम फल के अनुरूप नहीं था। सीजन खत्म होने की ओर है। इन दिनों देहरादून से आम जिले में पहुंच रहा है। इससे ढुलाई भाड़ा अधिक लग जा रहा है।