फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डेढ़ डिग्री तापमान में हुई वृद्धि, दिनभर रही तेज धूप

विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए एक ही गमछा ओढ़कर अपने गंतव्य को जाते युवक।संवाद
विज्ञापन
बलिया। 11 जुलाई को हुई झमाझम बारिश के बाद से जिले में तेज धूप हो रही है। इससे लोग परेशानी हैं। उमस बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम 35 व न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
बृहस्पतिवार की देर रात आसमान में काले बादलों के साथ गरज-चमक रही। लेकिन बारिश नहीं हुई। लेकिन शुक्रवार की सुबह से ही आसमान साफ होने के साथ ही तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस दौरान तापमान में वृद्धि भी देखी गई।
विज्ञापन

खेतों में काम करने वाले लोग धूप के कारण कुछ ही देर में बाहर आ जा रहे थे। उमस के कारण लोग घर से बाहर निकलने में कतराते दिखाई दिए। पंख व कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

मौसम के सख्त रुख अब लोगों की परेशानी को बढ़ाने लगी है। किसानों को अब सूखे का अनुमान लगने लगा है। धान की रोपी गई खेत सूखने लगी है। किसान किसी तरह से नलकूप से पानी चलाकर उसे बचा रहे हैं। मौसम में प्रतिदिन बदलाव के कारण लोग तरह-तरह की बीमारियों के चपेट में आने लगे हैं। उमस के कारण घरों में महिला, बुजुर्ग, मरीज व बच्चों का बुरा हाल हो जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि तापमान में लगातार एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हो रही है। अभी दो-चार दिन बारिश की संभावना कम है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें