आरोप है कि हत्या के बाद शव को जूनियर हाईस्कूल के पास झाड़ियों में फेंक दिया। जानकारी होने पर अपने भतीजे हरिओम यादव के साथ रामाशीष के घर पहुंचा तो घर पर खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने राजनाथ यादव की तहरीर पर रामाशीष राजभर, विनोद, रंजू, फूलमती देवी के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।
पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी, सीओ जगवीर सिंह चौहान और एसओ प्रवीण सिंह मौजूद रहे। गांव में प्रेम-प्रसंग में हत्या को लेकर चर्चा है। सीओ जगवीर सिंह ने बाताया की नामजद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।