उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार की रात एक युवक की ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के साथ ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए, उन्होंने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मामला बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव का है।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों ने मेरे पुत्र को जहर देकर मार दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि बिहार प्रांत के बक्सर जिला निवासी धनजी(30) रविवार की शाम बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव में आया हुआ था, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।