फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस वाहन पर चढ़कर रील बनाना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहड़। पुलिस वाहन का अनधिकृत रूप से रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना नीरज राम को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन

दुबहड़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक नीरज राम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दुबहड़ अजय पाल ने बताया कि 21 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक पुलिस की पीआरवी गाड़ी के ऊपर चढ़कर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो की जांच करने पर पता चला कि यह रील थाना दुबहड़ की पीआरवी-5420 पर बनाई गई थी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया कंटेंट और स्थानीय जांच के आधार पर वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान नीरज राम पुत्र मन्नू राम निवासी नगवां थाना दुबहड़ के रूप में हुई। मामले में पीआरवी-5420 पर तैनात आरक्षी मन्नू कुमार की तहरीर पर थाना दुबहड़ में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें