बलिया। कोरोना संक्रमण से होने वाली बीमारी कोविड-19 को रोकने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान सभी का घर से निकलना मुश्किल था। उस समय न बच्चे जिद कर रहे थे और न ही बड़े। घर में जो भी मिलता था, सभी संतुष्ट रहते थे। लेकिन अनलॉक होते ही फरमाइश शुरू हो गई है। क्योंकि सभी को पता चल गया है कि अब बाजार खुल गए हैं और दुकानों पर सभी चीजें उपलब्ध हो रही हैं। लेकिन अब भी लोग बाहर की चीजों से परहेज की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में हम आज आपको एमए प्रथम वर्ष की स्टूडेंट प्रखर पांडेय के माध्यम से घर में बालूशाही बनाने की विधि बताते हैं। तो आप भी घर में बनाएं और बच्चों के साथ बड़ों को भी संतुष्ट करें।
------------
सामग्री-
मैदा- दो कप
घी- आधा कप
पानी- आधा कप
वेकिंग पाउडर- एक टेबल स्पून
नमक- दो चुटकी
ड्राइ फ्रूट्स- आवश्यकतानुसार
---------------
चासनी के लिए सामग्री-
चीनी- आधा कप
पानी- तीन चौथाई कप
ऑरेंज फूड कलर- एक चुटकी
इलायची पावडर- दो चुटकी
नींबू- 10 बूंद
बनाने की विधि-
मैदा, घी, पानी, वेकिंग पाउडर और नमक को हल्के हाथों से मिलाकर गीले कपड़े से 10 से 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें। इसके बाद चासनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी, पानी, फूड कलर और इलायची पाउडर को हल्का गाढ़ा होने तक पका लें। चासनी पकने के बाद उसमें नींबू के दस बूंद मिलाकर रख दें, ताकि चासनी जमने न पाए। अब जब मैदा का डोव सेट जो जाए तो उसके छोटे-छोटे गोले बनाकर बीच में दोनों तरफ से हल्का-हल्का दबा दें। अब एक दूसरे पैन में घी या रिपाइंड डाले और हल्का गर्म करें। गर्म होने के बाद उसमें गोले डालें और उन्हें तब तक न छूएं जब तक वे खुद ऊपर ना आ जाएं। नीचे सीक जाने के बाद जब वे ऊपर आएं तो पलट दें और हल्का ब्राउन होने तक तलें। फिर निकाल कर गर्म चासनी में डालें और दो मिनट उसमें रखने के बाद निकाल लें। अब प्लेट में निकालकर उस पर ड्राइ फ्रट्स छिड्कें और अपनों को पेश कर दें।
-----------------