फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बढ़ी साइकिलिंग की चलन,बढ़ी साइकिलों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना संक्रमण को लेकर हुए 68 दिनों के लॉकडाउन के दौरान साइकिलिंग के बढ़ते चलन से साइकिल का क्रेज फिर से बढ़ गया है। तीन चार साल पहले जहां लोग साइकिल से चलाने में अपनी तौहिनी समझतेे थे, वही अब जिनके घरों में लक्जरी कारें हैं वो भी साइकिल चला रहे हैं। यूथ जहां फिटनेस के लिए साइकिल चला रहे हैं, वहीं गर्ल्स बॉडी को स्लिम बनाने के लिए इसका प्रयोग कर रही हैं। इसके अलावा लोग अपना हेल्थ मेंटेन करने के लिए भी साइकिल का प्रयोग कर रहे हैं। जानकार बताते हैं कि महज 30 मिनट साइकिल चलाने से शारीरिक, मानसिक के अलावा, मर्दाना ताकत भी बढ़ती है। इसके अलावा लोग अपना हेल्थ को मेंटेन करने के लिए भी साइकिल का प्रयोग कर रहे हैं। यही कारण है कि कोरोना काल में अधिकांश लोगों ने साइकिलिंग पर खासा बल दिया, जो अनलॉक-1 में भी उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। इससे एक ओर जहां लोगों की सेहत सुधर रही है, वहीं साइकिल कारोबार को भी संजीवनी मिली है। जिले में करीब पांच करोड़ वार्षिक टर्न ओवर के साइकिल का कारोबार है और स्कूली समय में साइकिल बिक्री में खासी तेजी आ जाती है। हालांकि कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि लॉकडाउन ने साइकिल व्यवसाय पर व्यापक असर डाला है, जिससे करीब 30 से 35 फीसदी तक बिक्री कम हुई है। बावजूद इसके अनलॉक-1 के दौरान ग्राहकों की आवक बढ़ी है और अन्य की बजाय खासतौर पर सामान्य साइकिलों की बिक्री तेज हुई है।
विज्ञापन

ये हैं फायदे
1. अगर आप प्रतिदिन दो किमी या 30 मिनट तक साइकिल चलाते हैं तो ज्यादा समय तक जवान दिखेंगे।
2. आधे घंटे तक साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं ऐसे में रात को बेहतरीन नींद आती है।
3. आधा घंटा साइकिल चलाने से बॉडी की इम्यून सेल्स ज्यादा एक्टिव होती हैं और लोग कम बीमार पड़ते हैं।
4. साइकिल चलाने से बॉडी की तमाम मशल्स हेल्दी और मजबूत हो जाती हैं। इससे सेक्स पॉवर भी बढ़ता है।
5. साइकित चलाने से ब्रेन पॉवर एक्टिव होता है, जो सामान्य लोगों से अधिक ब्रेन पॉवर होता है।
6. आधे घंटे साइकिल चलाने से व्यक्ति इतना कैलोरी नष्ट करता है कि उसका एक्ट्रा फैट कम हो जाता है।
बालकृष्ण मूर्ति, फिटनेस एक्सपर्ट
------------------------
प्रतिक्रिया.............फोटो सहित
साइकिलिंग के बढ़ते चलन से साइकिल का क्रेज बढ़ा है। नगर में स्थित करीब दस दुकानों से करीब 40 साइकिल रोज बिक जाती हैं। लेटेस्ट में यूथ में डिस्क ब्रेक और गेयर वाली साइकिल डिमांड में है। इनकी कीमत 5500 रुपए से लेकर 8500 रुपए तक है, जो सबसे अधिक सेल हो रही है।
विशाल अग्रवाल, अग्रवाल साइकिल स्टोर
एक ओर कोरोना ने जहां लोगों की जीवनशैली बदली है, वहीं दूसरी ओर कारोबार को भी व्यापक तौर पर प्रभावित किया है। इस कारोबार से जुड़े उद्यमी तथा कामगार प्रभावित हुए हैं। स्कूलों के बंद होने से सेल कुछ कम हुई है।
विज्ञापन

अनलॉक-वन में ग्राहकों की आवक ठीक-ठाक है, लेकिन माल की आपूर्ति कम होने से कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यही कारण है कि ग्राहकों की डिमांड पूरी करने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें