फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललकी चदरिया ओढ़ि के जाए के परी...

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के नगवा गांव में रविवार की रात्रि स्व.दूधनाथ यादव की स्मृति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें श्रोताओं ने गीत-संगीत का आनंद उठाया। कलाकारों ने देर रात तक अपने गीतों की प्रस्तुति से समां बांधे रखा। गायक योगेंद्र यादव ने अपने निर्गुण गीत नइहर नगरिया सपन होई जईहे...,ललकी चदरिया ओढ़ि के जाए के परी...सुनाकर माहौल को गमगीन बना दिया।
विज्ञापन

वहीं, विजय पाठक व्यास ने अपने लोकगीत कबहूं हमार याद आवेला की ना...और पारंपरिक होली गीत डमरु बजावे, नंदी नचावे, शिव-सती खेले फाग...तथा कन्हैया बहिया पकड़के धइ लेले अंगुरी के पोर...सुनाकर लोगों को खूब झुमाया। इस दौरान आयोजक एवं गायक वीरबहादुर यादव ने गायकों को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया। वहीं प्रधान संघ मंडल अध्यक्ष विमल पाठक एवं बब्बन विद्यार्थी ने कलाकारों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पिंटू जावेद, विनोद पाठक, भोला पाठक, बरमेश्वर यादव, कृष्णा यादव, पोंगा घुड़सवार, चंकी पाठक, सुशील गुप्ता,सतेंद्र यादव,कल्लू पाठक, मनीष पाठक,राजू चौबे,गायक अशोक राम, ददन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें