बैरिया। संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का हवाला देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देव नीति सिंह ने सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया को पत्र भेज रिक्त चिकित्सकों के पदों पर अविलंब तैनाती करने का मांग की।
पत्र में उल्लेख किया गया कि नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्ण छपरा, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टोला शिवन राय में कोई चिकित्सक नहीं है। तीनों अस्पताल चिकित्सक विहिन है। यह इलाका लोकनायक जयप्रकाश नारायण का है। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की ससुराल भी इस इलाके में है। यह इलाका जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर है। ऐसे में रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों का तैनात होना जनहित में अत्यंत आवश्यक है।