फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: BSP ने लल्लन को बनाया बलिया लोकसभा का उम्मीदवार, कारगिल युद्ध में ले चुके हैं हिस्सा

Tue, 16 Apr 2024 12:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।

सार

Lok Sabha Election: बहुजन समाज पार्टी ने आज अपनी पांचवीं सूची जारी की है। वहीं, लल्लन सिंह यादव को बसपा द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने से जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया संसदीय सीट के लिए बहुजन समाज पार्टी ने लल्लन सिंह यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मंगलवार को पार्टी की ओर से जारी सूची में इसकी अधिकारिक घोषणा की गई है। बसपा द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने से जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। 

विज्ञापन


मूल रुप से गाजीपुर जिले के जंगीपुर विधान सभा क्षेत्र के नोनहरा थाना अंतर्गत चौरही गांव निवासी लल्लन सिंह यादव सेवानिवृत्त फौजी है। इंटर की पढ़ाई पूरी करने के लल्लन सेना में भर्ती हो गए और वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में दमदारी से भाग लिया।

इसके दस वर्ष बाद यानी 2009 में जब वे सेना से रिटायर्ड होकर घर आए तो इन्होंने राजनीति के माध्यम से समाज की सेवा करने संकल्प लिया और वर्ष 2010 में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में पार्टी ने इन्हें गाजीपुर सदर विधान सभा से टिकट भी दिया था, लेकिन बाद में पार्टी ने टिकट वापस ले लिया था। इसके बावजूद लल्लन पूरी तन्मयता से पार्टी के साथ जुड़े रहे।
विज्ञापन


परिणाम स्वरुप से बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लल्लन को बलिया लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि लल्लन सिंह यादव के भाई रमेश यादव चौरही के प्रधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें