फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उपकोषागार के लॉकर रूम का ताला गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया)। तहसील स्थित उपकोषागार (ट्रेजरी) से सरकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अति सुरक्षित माने जाने वाले ट्रेजरी के लाॅकर रूम पर लगे दो तालों में से एक ताला गायब हो गया। सरकारी खजाने की सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले के उजागर होते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब प्रभारी उपरोकड़िया असगर हुसैन ने पूरे परिसर में ताले की तलाश कराई, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने घटना की लिखित सूचना उच्चाधिकारियों को दी। तहसीलदार एवं उपकोषाधिकारी ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और कोतवाली में तहरीर दी। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी परिसर के अत्यंत सुरक्षित माने जाने वाले लाॅकर रूम से ताला किन परिस्थितियों में गायब हुआ और इसके पीछे किसी की लापरवाही है या कोई साजिश। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि परिसर में मौजूद सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें