नरही। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी मात्रा 172.80 लीटर है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अंग्रेजी शराब को नाव पर लादकर बिहार ले जाने की फिराक में थे। पुलिस टीम ने दूसरी नाव से उक्त नाव को पकड़ा। हालांकि नाव पर बैठे तस्कर नदी में कूद गए। इसमें एक आरोपी जितेन्द्र निषाद निवासी सरया थाना नरही को गिरफ्तार किया गया। नाव से चार सफेद बोरी में 20 पेटी अग्रेजी शराब बरामद की गई।