फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी कर्मियों ने किया आईपीओ का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। भारतीय जीवन बीमा निगम बांसडीह के कर्मचारियों ने सोमवार को सांकेतिक धरना एलआईसी गेट पर दिया। कर्मचारियों ने सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि आईपीओ बंद नहीं किया गया तो वह लोग बेमियादी हड़ताल करने को विवश होंगे ।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने एलआईसी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कर इसका आईपीओ जारी करने के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया। इसमें सभी फेडरेशन ऑफ एलआईसी क्लास एक ऑफिसर्स एसोसिएशन, नेशनल फेडरेशन आफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर आफ इंडिया, आल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एशोसिएशन के बैनर तले सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर मुख्य रूप से उमाशंकर यादव, अनूप श्रीवास्तव, राजीव प्रजापति, प्रेमशंकर वर्मा, रितेश सिंह, सन्तोष कुमार, उत्कर्ष कुमार, स्नेह प्रताप सिंह, ज्ञान शंकर ओझा, अंकित अग्रवाल, विकास पटेल, सीताराम सिंह, अनुरुद्ध सिंह, मुद्रिका प्रसाद, विक्रम सिंह, ओमशंकर यादव, वेदरत्न वाजपेयी, देवेश, प्रदीप गुप्ता, प्रफुल्ल चौरसिया, गरीबनाथ यादव, विमल पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह व संचालन श्यामाचरण शुक्ल ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें