कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में सोमवार की रात चोरों ने घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़ लाखों रुपये के सामान चुरा लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौका मुआयना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया निवासी लेखपाल अजीत सिंह के घर के एक खिड़की का ग्रिल निकाल कर चोर अंदर घुस गए और आलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब एक लाख रुपये नकद तथा चार लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। मंगलवार की भोर में अजीत सिंह की नींद टूटी तो देखा कि खिड़की में लगी ग्रिल निकली हुई थी।
अंदर झांक कर देखा तो आलमारी टूटी पड़ी है। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोरगुल सुन परिवार के सदस्य एवं आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर सीओ बांसडीह लच्छीराम यादव, कोतवाल प्रभारी रविंद्र राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ ने कहा कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।