जयप्रकाश नगर। अमर उजाला फाउंडेशन के तहत सोमवार को क्षेत्र के टोला शिवन राय में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। शिक्षकों और विद्यार्थियों को मतदान का संकल्प दिलाया। भ्रमण के बाद रैली पुन: इंटर कालेज पर आकर समाप्त हुई। रैली में बच्चों ने ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ के नारे लगाए। शिवनाथ सिंह इंटरमीडिएट कालेज के शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
रैली को विद्यालय की प्रबन्धक कुमकुम सिंह और प्रधानाचार्य नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी शिक्षकों ने विद्यालय में एकजुट होकर मतदान करने का संकल्प लिया। रैली के माध्यम से तीन मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान किए जाने के लिए लोगों को जागरूक किया। हाथों में तख्तियां लिए छात्र मतदाता जागरूकता अभियान के नारे लगाए। मतदाता जागरूकता संबंधी तख्तियों को लेकर नगर के विभिन्न मार्गों का चक्रमण किया। रैली विद्यालय से निकलकर शिवन टोला, नौका टोला, नकारे के टोला, ठेकहा से होते हुए पुन: इंटरमीडिएट कालेज पहुंचकर समाप्त हुई। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान अनिल चौबे, जयप्रकाश यादव, शैलेश पाण्डेय, अरुण सिंह, धर्मेंद्र राय, दयाशंकर सिंह, प्रिया सिंह, काजल सिंह, ब्यूटी सिंह, गुंजा सिंह आदि बच्चे शामिल रहे।