फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के दरवाजा खटखटाने से नाराज पड़ोसी ने की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दरवाजा खटखटाने से नाराज होकर पड़ोसी ने की थी बच्ची की हत्या
विज्ञापन

--पड़ोसी दंपती ही निकला अनन्या का हत्यारा
- पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। सोमवार को पुलिस ने अनन्या हत्याकांड का खुलासा करते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में उसके पड़ोसी दंपती ही हत्यारे निकले। दोनों ने दरवाजा खटखटाने से नाराज होकर बच्ची की हत्या कर दी थी।
छह वर्षीय अनन्या की हत्या के बाद जिले के लोगों में जबरदस्त आक्रोश था। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता परदेशी कुमार बिन्द पुत्र कृष्णा बिन्द निवासी ग्राम हरपुर बाजार थाना उचकागांव जिला गोपालगंज बिहार तथा किरन देवी पत्नी परदेशी बिन्द निवासी ग्राम हरपुर बाजार थाना उचकागांव जिला गोपालगंज बिहार बताया। पकड़े गए आरोपी पति-पत्नी है। इसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक चाकू, एक हंसुआ, खून से सना, एक झोला और टी-शर्ट बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले शनिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मनसा बाबा के स्थान के पास एक हाते में छह वर्षीय अनन्या पुत्री सुरेश का शव मिलने से सनसनी फैल गयी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द घटना के खुलासे काआदेश दिया था। आरोपी किरन पत्नी परदेशी ने बताया कि अनन्या द्वारा बार बार दरवाजा खटखटाने से परेशान हो गए थे। जिसके बाद पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दिया। मृतक अनन्या का परिवार और आरोपी का परिवार एक ही मकान में किरायेदार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें