फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं सपा विधायक राम गोविंद चौधरी ने रविवार को विधानसभा बांसडीह के गांवों का दौरा किया। बरियारपुर, खरौनी में जनसभा के दौरान प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि जिन लोगों ने वोट दिया उन्हीं को मार डाला। कल कारखानों को सरकार ने बेच दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनतांत्रिक व्यवस्था खत्म कर संविधान को सरकार बदलना चाहती है। रविवार को सूबे की सरकार के साढ़े चार साल का कार्यकाल हो गया। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर सरकार की योजनाओं के बारे में बताने आए हैं। कहा कि 55 लाख महिलाओं को 500 प्रति माह की पेंशन अखिलेश सरकार ने दिया था जिसे सरकार ने बंद कर दिया। बेटियों के शादी अनुदान के रूप में 20 हजार, पढ़ने वाले छात्र-छात्रों को लैपटॉप दिया गया उसे भी बंद कर दिया। भारी बरसात के पानी से गांव जलमग्न हैं। फसल नष्ट हो गई। सरकार ने एक पैसा नहीं दिया। इस दौरान अशोक यादव, लल्लन बैशाखी, सुनील मौर्य, हीरालाल वर्मा, रमायण यादव, सुनील तिवारी, पप्पू तिवारी, वीरेंद्र, हरेन्द्र सिंह, रामप्रसाद सिंह, उमेश मिश्र, अंगद तिवारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें