फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ कमांडेंट को दी अंतिम सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात सीआरपीएफ कमांडेंट का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया और परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बलिया महावीर घाट पर सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी देकर उनका अंतिम संस्कार कराया। कमांडेंट की तबियत पिछले कई महीनों से खराब चल रही थी। चिलकहर निवासी भीम सिंह सीआरपीएफ में कमांडेंट के पद पर असम में तैनात थे। पिछले तीन महीने से लगातार उनकी तबियत खराब चल रही थी। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। सीआरपीएफ जवान उनका पार्थिव शरीर हवाई जहाज से वाराणसी लाए और यहां से निजी वाहन से बृहस्पतिवार की देर रात उनका शव जैसे ही गांव पर पहुंचा, क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, परिवारवालों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। उनकी पत्नी और पुत्रों का भी रोते-रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें