फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूटीपी के लिए किसानों से खरीदनी पड़ेगी भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सतही जल परियोजना के तहत जनपद में पेयजल आपू र्ति करने के लिए तीन स्थानों पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। गंगा और सरयू से पानी उठाने के लिए तीन स्थानों का चयन किया गया है। इनके पास 105 एमएलडी की डब्ल्यूटीपी बनाने के लिए प्रत्येक स्थान पर 14 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। पर्याप्त मात्रा में ग्राम सभा की भूमि न मिलने पर इसके लिए जनप्रतिनिधियों की मदद ली जा रही है। बताया जा रहा कि किसानों से जमीन खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

आर्सेनिक और फ्लोराइड प्रभावित जिल में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए शासन की ओर से पिछले दिनों सतही जल आधारित पेयजल परियोजना की मंजूरी दी गई थी। इसके तहत जनपद में ट्यूबवेल आधारित पेयजल परियोजना लगाने से रोक लगा दी गई थी। योजना के तहत जनपद में गंगा और सरयू नदी से पानी उठाकर उसे डब्लूटीपी में फिल्टर कर पाइप लाइन के सहारे पेयजल की आपूर्ति की जानी है। गंगा और सरयू से पानी उठाने के लिए गंगा के किनारे बैरिया विधानसभा में बलिहार, सदर विधानसभा में माल्देपुर और सरयू नदी के किनारे सिकंदरपुर विधानसभा में पुरुषोत्तमपट्टी का चयन किया गया है। यहां पर नदियों से पानी को उठाया जाएगा। उठाए गए पानी को फिल्टर करने के लिए उक्त स्थानों के पास 14-14 एकड़ भूमि की डब्ल्यूटीपी की स्थापना के लिए आवश्यकता है। परियोजना के सर्वे के लिए चयनित एलएंडटी कंपनी की ओर से सर्वे के बाद उक्त स्थानों का चयन किया गया है। जलनिगम की ओर से फिलहाल बलिहार के पास इब्राहिमाबाद, पुरुषोत्तम पट्टी के पास सब्जी मंडी और माल्देपुर में आवश्यकता के अनुसार भूमि की तलाश की जा रही है। सिकंदरपुर विधायक के सहयोग से सब्जी मंडी के पास 5-6 एकड़ ग्राम सभा की भूमि तलाशी गई है। शेष किसानों से खरीदनी पड़ेगी। ऐसे ही जनप्रतिनिधियों के सहारे अन्य स्थानों पर भूमि की तलाश की जा रही। जल निगम के एक्सईएन अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि तीन स्थानों पर डब्ल्यूटीपी बनाई जाएगी। एलएंडटी को तैयार की गई पीएफआर आज ही सौंपनी थी। इसके बाद कंपनी का चयन कर डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें