फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मजदूर की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव/ रेवती। चितबड़ागांव के मानपुर गांव के पास रविवार की देरशाम बोलेरो के धक्के से मजदूर की मौत हो गई। अलग-अलग सड़क हादसों में सात अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मानपुर निवासी चंद्रदेव राम (55) रविवार की देर शाम चितबड़ागांव मोड़ से ठेला लेकर घर लौट रहे थे। मानपुर गेट पर बलिया से गाजीपुर की तरफ तीव्र गति से जा रही जा रही बोलेरो ने पीछे से धक्का मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल भेजवाया। बोलेरो व चालक चंद्रहास यादव को थाने ले गई। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने चंद्रदेव को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया लेकिन वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी शांति देवी ने तहरीर दी है।
रेवत- बलिया मुख्य मार्ग पर गायघाट ग्रामीण बैंक के समीप बोलेरो तथा बाइक के टकराने से दो लोग घायल हो गे। धनंजय कुमार सिंह (35) निवासी हरपुर तथा मिथिलेश कुमार (45) निवासी डुमरिया रेवती की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर सहतवार की ओर जा रहे थे। गायघाट स्थित ग्रामीण बैंक के पास सामने से आ रहे एक बोलेरो से टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। नौवाबारा गांव के पास रविवार की देर शाम रेवती की ओर से बैरिया की तरफ जा रहा टेंपो की सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई। ादसे में टेंपो चालक विवेक पासवान (25), बृजेश पासवान (30) निवासी जगदेवा, दरोगा ठाकुर (26) जवाहर ठाकुर, राजेश वर्मा (37) निवासी चौबे छपरा घायल हो गए। बृजेश एवं विवेक की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया। नौवाबारा गांव के सामने ही रेवती से बैरिया की तरफ जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गढ्ढे में पलट गया। हादसे में पिकअप चालक हड़िहाकला गांव निवासी बबलू कुमार (23) घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें