फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढुलाई भाड़े के लिए कोटेदारों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बीते दो माह से बाधित माल ढुलाई किराया और कमीशन के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को तीसरे दिन भी अमृतपाली स्थित विपणन विभाग के गोदाम पर बेलहरी ब्लॉक के कोटेदार अनाज उठान को रोक कर धरने पर बैठे रहे। कोटेदारों की मांग थी कि जब तक माला भाड़ा और कमीशन का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक राशन का उठान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कोटेदारों का आरोप था कि पूर्व में लागू डोर स्टेप डिलीवरी के तहत विभागीय ठेकदार अनाज कोटेदारों के यहां पहुंचाता था, लेकिन ठेकेदार के भाग जाने के बाद बीते दो माह से कोटेदार स्वयं अपने अनाज का उठान करते है और उसका किराया वहन करते है। विभाग ने इस बाबत किराया देने का वादा किया था, लेकिन बीते चार माह से किराया का भुगतान नहीं होने से अब उनके पास किराए के लिए धन नहीं ताकि वो अनाज को अपनी दुकान तक ले जाए। धरना देने वालों में कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल तिवारी, रमेश मिश्रा, संजय ओझा, योगेंद्र ओझा,नंद लाल यादव, दिनेश राय, जगरनाथ मिश्र, लल्लन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें