बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को सरकार ने 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा जून में की थी। इसके तहत जनपद में 33 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें से 17 लोग जांच में सही पाए गए थे। शेष 16 लोग फर्जी पाए गए। इस दौरान जांच में सही पाए गए 17 मृतकों परिजनों के खाते में 30 सितंबर 2021 को 30-30 लाख रुपए सहायता राशि शासन द्वारा भेज दिया गया था।
सहायक चुनाव अधिकारी बेचू राम ने बताया कि चुनाव में ड्यूटी के दौरान कर्मिकों की मौत के बाद उनके आश्रित और वारिसान के खाते में 30-30 लाख रुपए भेज दिया गया है। इसमें कुल 33 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें से 17 लोग जांच में सही पाए गए थे। शेष अपात्र पाए गए थे।
इनके परिजनों को मिली धनराशि
बेसिक शिक्षा विभाग से दिनेश कुमार सिंह, भोलानाथ यादव, अंतिम कुमारी मिश्रा, आशा देवी, महेश उपाध्याय, स्वास्तिका मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, विवेकानंद वर्मा, राकेश कुमार, शंभुनाथ, रियाज अहमद, रिजवान अहमद, दिनेश कुमार शर्मा, लालमोहन सिंह यादव तथा ग्राम्य विकास विभाग से मनोज कुमार सिंह, वन विभाग से राजकिशोर राम, सहकारिता विभाग से सरोज कुमार यादव रहे।