रेवती। पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अपहरण के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करते हुए अपहृता नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि अपहरण का आरोपी तथा तीन माह से फरार चल रहे मनियर निवासी अभिजीत उपाध्याय उर्फ जोग बाबा कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में बलिया रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद है। एसआई अजय यादव, मुख्य आरक्षी संदीप यादव, अजीत यादव तथा महिला आरक्षी तृप्ति शुक्ला द्वारा अभियुक्त को बलिया रेलवे स्टेशन प्रांगण से गिरफ्तार किया गया। वहीं अपहृता लड़की को भी पुलिस ने बरामद किया। बता दें कि बीते 29 जून को झाड़-फूंक कराने मनियर गई नाबालिग को झाड़-फूंक करने वाले मनियर निवासी अभिजीत उपाध्याय उर्फ जोग बाबा ने बहला-फुसला कर भगा ले गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर बीते 30 जून को रेवती थाने में अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने अभियुक्त का चालान कर न्यायालय में पेेेश किया। वहीं अपहृता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।