फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी ही हमारी पहचानः रवि

Sat, 10 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जयप्रकाश नारायण ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र जयप्रकाश नगर बलिया के तत्वावधान में आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार की रात टाउन हाल बापूभवन में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि रविशंकर सिंह पप्पू विधान परिषद सदस्य व सचिव जेपी ट्रस्ट ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन



जयप्रकाश नारायण ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रदर्शनी में खादी वस्त्र, ऊनी, रेशमी, पर्श, बेल्ट, आयुर्वेदिक दवाइयां आदि दूकानें लगी है। इसमें आपको आपके मन पसंद सामान मिलेगा। वहीं मुख्य अतिथि रवि शंकर सिंह पप्पू ने कहा कि खादी ही हमारी पहचान है, लेकिन आज हम अपनी पहचान खोकर पश्चिती सभ्यता के रंग में रंग गए है। लिहाजा अपनी पहचान को बरकरार रखने के लिए ऐसी प्रदर्शनी तथा प्रदर्शनी लगाने वाले बधाई के पात्र है। इस मौके पर उमेश सिंह, संतोष, वीर बहादुर आदि रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें