फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार नगदी समेत लाख रुपये का जेवरात चोरों ने उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरदिया में बुधवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाख रुपये के जेवरात सहित 25 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम हरदिया निवासी अरविंद सिंह का परिवार प्रतिदिन की भांति भोजन कर अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। इसीबीच रात करीब 12 बजे अरविंद सिंह की बहू का लड़का रोने लगा। बहू उसको दूध पिलाने के लिए दूध लेने के लिए रसोई घर में गई। तभी कुछ आवाज होने की सुगबुगाहट लगी। वह तुरंत अपने आंगन में दौड़ कर गई, जहां देखा कि एक आदमी सामान लेकर भाग रहा है। उसने शोरगुल मचाया, शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक चोर भागने में सफल हो गए। परिजन जब घर में पहुंचे तो आलमारी का दरवाजा तोड़कर उसमें रखा 25 नगदी, जेवरात व कीमती कपड़ा गायब था। परिजन इसकी सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी। कुछ समय के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें