फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न ऐसा िक अगहन में दिखा होली का मंजर

Mon, 14 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड बैरिया अंर्तगत कई ग्राम पंचायतों में महिला प्रत्याशियों ने प्रधान पद पर अपना परचम लहराया तो पति भी पत्नी की जीत की खुशी में झूम उठे। प्रधान पत्नी के साथ अबीर और गुलाल उड़ाए।  अगहन के महीने में इस कदर अबीर-गुलाल उड़े कि एकबारगी होली का मंजर याद आ गया। वहीं कई ग्राम पंचायतों में काफी कशमकश लड़ाई देखी गई। कहीं महज आठ वोट से तो कहीं 23 वोट से जीत सुनिश्चित हुई।
विज्ञापन


ऐसे में मतगणना के समय प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच चेहरे पर तनाव देखते बन रहा था। दो-चार वोट भी इधर से उधर जाने पर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो जा रही थी। चुनाव में जीत की घोषणा के बाद ही वे राहत की सांस ले रहे थे तो विपक्ष हल्की सी चूक के लिए अपने आप व समर्थकों को कोस रहे थे। मानगढ़ के प्रधान सोनवरसी देवी महज 15 वोट से जीतीं, वहीं दया छपरा के प्रधान लक्ष्मी देवी पत्नी रामजी यादव 23 तो बैजनाथपुर के प्रधान रिंकू पत्नी राजेश यादव महज 19 वोट, गोविंदपुर श्रीप्रकाश पांडेय आठ वोट तो बलिहार में सुमन मिश्र पत्नी सुशील मिश्र भी आठ वोट से जीत हासिल किए।

ऐसे कई प्रत्याशी है जो आठ से 50 वोट के अंदर ही जीत अर्जित किए हैं। बलिहार के प्रधान प्रत्याशी सुमन मिश्र की जीत होते ही पति सुशील मिश्र अपने समर्थकों के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए व प्रधान पत्नी को भी अबीर-गुलाल से सराबोर कर दिया। आरओ अलाउद्दीन खान ने श्रीकांतपुर  ग्राम पंचायत की मालती सिंह पत्नी रूपकिशोर सिंह व बलिहार के प्रधान सुमन मिश्र पत्नी सुशील मिश्र सहित 31 जीते हुए प्रधान को प्रमाण पत्र दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें