ददरी मेले का समापन नजदीक होने के कारण अंतिम रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने झूले, चरखी आदि पर चढ़ने के साथ विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दूकानदारों ने सामान की खरीद पर आफर भी दिए।
लोगों के अनुसार रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण सपरिवार मेले में आने का मौका मिल जाता है। अन्य दिनों की अपेक्षा मेले में चाट तथा विभिन्न व्यंजनों की दूकानों पर भीड़ रही।
सुबह दस बजे से ही मेले में भीड़ जुट गई थी।
अब तक कभी खादी तो कभी काष्ठ तो कभी ऊनी वस्त्र की दूकानों पर भीड़ थी। लेकिन रविवार की तस्वीर अलग थी। मीना बाजार की हर दूकान परड़ थी।