फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2329 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई आवास निर्माण की किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका प्रसारण मुख्यालय के साथ ही नगर निकायों में कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के लगभग 2329 लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण की पहली, दूसरी और तीसरी किस्त का वितरण किया। इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण वितरण प्रमाण पत्र सौंपा गया। आवास निर्माण की किस्त पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पीएम स्वनिधि और पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन धनराशि भेजने के साथ कुछ लाभार्थियों से वर्चुअल बातचीत भी की। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत सबी नगर निकायों में 233 लाभार्थियों को प्रथम किस्त में 50 हजार की दर से, 2106 लाभार्थियों को तृतीय किस्त के रूप में 50 हजार की दर से धनराशि भेजी गई। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 5055 लाभार्थियों का का दिया गया था। इसके सापेक्ष 5840 ऑनलाइन आवेदन कराए जा चुके हैं। 4160 आवेदन स्वीकृत और 3694 लोगं को लोन वितरित किया जा चुका है।
सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के लाभार्थी भी इस वर्चुअल संवाद में शामिल हुए। कलेक्ट्रेट सभागार में संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के साथ नगर पालिका परिषद बलिया के लाभार्थी मौजूद थे। आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि पहले लाभार्थियों तक कोई भी लाभ पहुंचने में अनियमितता की संभावना होती थी। इसे योगी सरकार बनते ही खत्म कर दिया गया। यह सुनिश्चित कराया गया कि योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पूरी धनराशि उनके खाते में पहुंचे। पीएम शहरी आवास योजना से एक तरफ शहरी क्षेत्र के गरीबों को पक्का छत मिली, तो वहीं पीएम स्वनिधि योजना पटरी दुकानदारों के लिए वरदान साबित हुई। कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए सरकार की योजनाएं काफी कारगर साबित हो रही हैं। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, कई सभासद व कई दर्जन लाभार्थी मौजूद थे। रसड़ा नगर पालिका सभागार में आवास के 153 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया। कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने प्रमाण पत्र सौंपा। संदीप सोनी, दिनेश वर्मा, क्षत्रपाल सिंह, संजीत खरवार, गोपाल सोनी, प्रदीप कुमार गुप्ता, आदित्य गुप्ता, खुर्शीद अहमद थे। बैरिया नगर पंचायत कार्यालय पर 20 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन और ईओ आशुतोष ओझा ने सौंपा। पर
विज्ञापन

159 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त का 50 हजार रुपया ट्रांसफर किया गया। आशुतोष ओझा ने बताया कि बैरिया नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए कुल 4300 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें से लगभग 250 लोगों के खाते में पैसा जा चुका है।आनंद कुमार गुप्ता आदि थे।
नगर के आजाद चौराहा पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह लिटिल को रसड़ा प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। अविनाश सिंह लिटिल ने श्रीनाथ बाबा पर पूजा अर्चन कर माथा टेकर आर्शीवाद लिया। महन्थ कौशलेन्द्र गिरी से भी लिटिल ने आशीर्वाद लिया। अश्विनी सिंह ने कहा की युवा ही किसी पार्टी का एवम देश का भविष्य तय करता है। 2022 के चुनाव में युवाओं ने एक बार फिर योगी सरकार को सत्ता सौपने का मन बना लिया है। इस मौके पर अविनाश सिंह, ठाकुर मंगल सिंह सेंगर, भानु प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष पाण्डेय, सूर्य प्रताप, सत्यवीर सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय, सतीश सिंह, डम्पी सिंह, शनि, राजमंगल यादव, राजवीर सिंह, सुरेश, दीपू सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें