थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव निवासी तीन वर्षीय बालक का शव शुक्रवार को उसी के घर पीछे गड्ढे में मिला। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
सोनवानी गांव निवासी रंजे राम का तीन वर्षीय पुत्र हनी सुबह घर के पीछे खेल रहा था। अचानक कहीं गायब हो गया। कुछ देर बीतने के बाद जब परिजनों को उसका ख्याल आया तो उन्होंने ढूंढा, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। बारिश से जलजमाव की स्थिति के कारण चारों तरफ बाढ़ जैसी हालत हो गई। घर से पीछे गड्ढे में हुए जलजमाव में बच्चे का शव उतराया पाया। यह देखते ही बच्चे के पिता व मां तो सुधि ही खो बैठे हैं। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे। बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम व पुलिस कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। शव का पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया गया है।