बलिया। देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहर से गांव तक समारोहों की धूम रही। शिक्षण और गैर शैक्षणिक संस्थानों पर शान से तिरंगा फहराया गया और शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर सबने मिलकर राष्ट्रगान गाया और देश की आजादी की सुरक्षा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संकल्प लिया।
गड़वार स्थित %द होराइजन% स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। प्रबंधक मनोज कुमार सिंह और प्रधानाचार्य एस सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देश भक्ति गीत, कविता और नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया। नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में आयोजित मुख्य अतिथि रामाशीष राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा सग्रम, प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह चौहान ध्वजारोहण किया। शहर से सटे संवरूबांध स्थित राधा कृष्ण एकेडमी में झंडोत्तोलन मुख्य निदेशक आदित्य मिश्रा ने किया।चेयरपर्सन अनीता मिश्रा, डायरेक्टर अद्वित मिश्रा, प्रिंसिपल डीडीएस साईं कुमार थे। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के हजारी प्रसाद द्विवेदी अकादमिक भवन में %आजादी का अमृत महोत्सव% मनाया गया। कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने कहा कि राष्ट्र की सेवा ही सच्ची सेवा है। प्रो.कल्पलता पांडेय ने प्रशासनिक भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 90 व 93वीं बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने लेफ्टिनेंट अखिलेश प्रसाद के नेतृत्व में %गार्ड ऑफ आनर% दिया।
बांसडीह ब्लाक के करौली में प्रधान आलोक सिंह झंडात्तोलन किया। अंकुर पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक तरुण प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य नीतू सिंह, आदर में अरविंद कुमार सिंह, केवरा में सुरेश प्रजापति, विपणन केंद्र केवरा पर विपणन निरीक्षक सती राम यादव, सरस्वती शिशु मंदिर पर रिटायर्ड पीसीएस विद्या शंकर पांडेय ने झंडारोहण किया। सनबीम स्कूल अगरसण्डा में भरत सिंह पूर्व सांसद बलिया, संजय कुमार पाण्डेय, डा. कुंवर अरुण सिंह ने ध्वजारोहण किया। गड़हांचल के नरहीं थाने पर योगेंद्र बहादुर सिंह, सीएछसी डॉ. साकेत बिहारी शर्मा, स्वामी सहजानंद इंटर कालेज गोविंदपुर पर प्रेमप्रकाश राय, राधिका इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सोहांव पर वंशनारायण राय, नरहीं पंचायत भवन पर रामनारायण पासवान ने झंडा फहराया।
चितबड़ागांव के सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में केशव प्रसाल शुक्ला, फिजा इंटर कॉलेज नवकापुरा में प्रधान अशोक कुमार यादव, कारों बढ़वलिया, बीबीपुर, नगवागाई अख्तियारपुर पलिगरा कला, राम नगीना इंटर कॉलेज पर मनभरनसिंह यादव, नसीरपुर कला मटिही में मां भगवती इंटर कॉलेज पर अजय कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। रतसर नपंकार्यालय पर ईओ सीमा राय, चौकी परिसर प्रभारी उमापति गिरि, मदरसा नुरुल उलूम में मुफ्ती सलीमुद्दीन, डीएस मेमो स्कूल में प्रबंधक राजेंद्र सिंह, सीएचसी में प्रभारी डा. रकीब अख्तर, धनौतीधुरा स्थित मदरसा में समाजसेवी शमशेर खान ने झंडा फहराया। भीमपुरा के किरिहरापुर स्थित लिटिल फ्लॉवर चिल्ड्रेन स्कूल और सोना देवी महाविद्यालय में प्रबंधक गिरधर यादव, थाने में प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव, कुबेर पीजी कालेज में प्रबन्धक राम किशोर सिह, चौधरी कालेज में प्रबन्धक राजेन्द्र यादव, प्रावि अंवराई कला में प्रधान इंद्रमणि, दुब्बर कृषक इंटर कालेज में प्रबन्धक उमेश यादव, प्रावि उधरन में प्रधान जितेंद्र गुप्ता, भीमपुरा में राकेश सिंह, प्रावि पचमा में प्रधान शमशेर यादव, पंचायत भवन इब्राहिमपट्टी में प्रधान तारकेश्वर गुप्ता, सिउरी प्रेमरजा में प्रधान नरसिंह यादव, प्राथमिक विद्यालय सिधौली में प्रधान प्रमिला देवी, आरके पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल सोना सिंह ने झंडारोहण किया। बैरिया के डा. लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरु कुमार चौबे, द्वाबा प्रचार समिति संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य डा. अरविन्द कुमार राय ने और बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दर्जनभर शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण किया। तहसील पर एसडीएम अभय कुमार सिंह, थाने पर राजीव कुमार मिश्र, पंचायत भवन कोटवां पर प्रधान वंदना गुप्ता, नवकागांव में प्रधान रजनी सिंह और रविप्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। रसड़ा तहसील में एसडीएम प्रभुदयाल, ब्लाक प्रमुख प्रभाकर राम, नगरपालिका परिषद कार्यालय पर अध्यक्ष मोती रानी सोनी, कोतवाली में सीओ एसएन बैस, संवरा साईं चैरिटेबल आंख अस्पताल में प्रबंधक डॉ. पंकज सिंह, सीवीएस गैस एजेंसी में संजीव कुमार सिंह ,श्रीनाथ परिसर मठ में महंथ कौशलेन्द्र गिरी, देवस्थली विद्यापीठ में प्रधानाचार्य डॉ. पीसी श्रीवास्तव, फुलेहरा स्मारक शिक्षण संस्थान में गोविन्द नरायण सिंह, मीरा सिंह बिरजा सिंह मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पर संजीव कुमार सिंह, पकवाईनार स्थित बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कालेज में मृगेन्द्र बहादुर सिंह, सरोज रायल एकेडमी में डायरेक्टर चन्द्रमा सिंह, श्रीनाथ बाबा जंगली बाबा महाविद्यालय में अवधेश सिंह,सनफ्लावर पब्लिक स्कूल में एनपी श्रीवास्तव, इमामिया इंटरमीडिएट कॉलेज में सैयद मुजतबा हुसैन अमर शहीद इंटर कॉलेज में प्रबंधक श्याम कुमार गुप्ता, श्रीराम आशीष सिंह इंटर कालेज सिसवार में आशुतोष कुमार सिंह, कोटवारी प्राथमिक विद्यालय में पूर्व प्रधान रमावती सिंह, कोटवारी गांव में प्रधान संजय गुप्ता, अमहर पट्टी उतं्तर में प्रधान प्रतिनिधि भरत गुप्ता, सुल्तानपुर में प्रधान प्रतिनिधि नरेन्द्र बहादुर सिंह, नाराक्ष में प्रधान मनोज कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। आरके मिशन स्कूल में मुख्य उमाकांत श्रीवास्तव सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने झंडारोहण किया। लाला रत्नेश्वर, पूनम सिंह थीं।