फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बसपा विधायक के पैतृक घर और प्लांट पर आयकर का छापा, इस बात की चर्चा; आइसोलेशन में उमाशंकर

Wed, 25 Feb 2026 08:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया में इनकम टैक्स के अफसरों की छापेमारी की जानकारी होते ही उमाशंकर सिंह के समर्थकों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। दूसरी तरफ बसपा नेता लखनऊ स्थित अपने आवास पर आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन
उमाशंकर सिंह के घर के बाहर सन्नाटा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव खनवर स्थित घर, फार्म हाउस व प्लांट पर आईटी का छापा पड़ा है। टीम में 24 अधिकारी शामिल हैं। विधायक के अनुज व छात्र शक्ति इंफ्राकंस्ट्रक्शन के निदेशक रमेश सिंह येन-केन प्रकारेण खाकी बाबा का पूजा करने निकले, लेकिन कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन




फार्म हाउस का अंदर से गेट बंद कर अधिकारी अपनी कार्यवाही में जुटे रहे। गेट के बाहर सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। कोई भी कुछ बता नहीं रहा है। क्षेत्र के लोगों में कार्यकर्ता में गहमा गहमी बनी है। छापेमारी की खबर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ ईद गिर्द जमी रही, हर कोई पल-पल की खबर पर नजर रखे हुआ था। आवास परिसर में अंदर जाने से मनाही रही।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो घंटा पहले तीन चार कार में कई लोग अंदर जाते हुए दिखाई पड़े लोगों ने समझा की पार्टी के लोग हैं। लखनऊ स्थित गोमतीनगर के विपुल खंड स्थित विधायक के आवास और दफ्तर में छापेमारी की खबर के बाद यहां भी छापेमारी की जानकारी हुई।

Trending Videos
विज्ञापन

क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं

विधायक के नजदीकियों का कहना है कि संभवतः अफसर विधायक के आवास के अंदर फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। आयकर विभाग वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

विधायक उमाशंकर सिंह गंभीर कैंसर से पीड़ित हैं और उनके दो बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं, इन दिनों वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर आइसोलेशन में हैं। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में हलचल है। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें