रास्ते मे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रोककर बिना कुछ कहे अचानक हमला कर दिया। मोहन गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। इसकी सूचना पर पहुंचे बरातियों ने मोहन को तुरंत जिला अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां चिकित्सक जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।
इस हमले में बीच बचाव में विजय राजभर भी मामूली रूप से घायल हुआ है। विजय ने बताया कि बदमाशों ने मोहन की पिटाई क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं है। सहतवार थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
मृतक मोहन राजभर दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। उसकी एक बहन भी है। मोहन गुजरात के राजकोट में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। 18 फरवरी को ही शादी में शामिल होने के लिए गुजरात से अपने घर आया था।