फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार का इनामिया गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व दो मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मनियर पुलिस ने चार हजार के इनामिया अपराधी को बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुरुषोत्तम पट्टी से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस व दो मोबाइल बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम व पता चंदन यादव उर्फ समोसा यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी पुरुषोत्तमपट्टी थाना मनियर बताया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनियर नागेश उपाध्याय, उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ल, उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, कांस्टेबल पंकज सिंह, जयसिंह, राणा प्रताप पटेल, जितेंद्र दिवाकर ने अंतर्राज्यीय अपराधी, शराब तस्कर तथा चार हजार रुपये का इनामिया बदमाश को पुरुषोत्तम पट्टी से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बक्सर बिहार द्वारा चार हजार रुपये का इनाम 30 दिसंबर 2020 को घोषित किया गया था। पकड़ा गया अपराधी थाना मनियर का टॉपटेन अपराधी है। इसके ऊपर जिले के विभिन्न थाने व बिहार प्रांत के अलग अलग थानों पर मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें